जानिए सिंगर कैसे बने? – Singer kaise bane | घर बैठे सिंगर कैसे बने?

Singer kaise bane : सिंगर कैसे बने? अगर आप भी यह सर्च कर रहे हैं और आप भी सिंगर कैसे बने?, सिंगर बनने के लिए सबसे पहले क्या करें?, घर बैठे सिंगर कैसे बने? इस तरह का कुछ भी गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो आप सही आर्टिकल पर आए हैं इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें – Singer kaise bane

अगर आप इस Article को पूरा पढ़ते हैं तो आपको पूरी समझ में आ जाएगा कि Singer kaise bane in Hindi, सिंगर बनने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा, क्या बिना पैसे का सिंगर बना जा सकता है और कितने दिनों में हम सिंगर बन सकते हैं इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिलेगी

दोस्तों संगीत हमारे जीवन का अहम् हिस्सा है। हम हमेशा अपने मूड के अनुसार ही गाने सुनना पसंद करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो संगीत हमारे शरीर में एक औषधि की तरह काम करती है। आप में से बहुत लोग होंगे जिनका सपना एक सफल सिंगर बनने का है। लेकिन गलत जानकारी की वजह से आप खुद के ड्रीम को पूरा नहीं कर पा रहें है तो आप चिंता करना छोड़ दीजिये आप बिलकुल सही जगह पर आये यहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक सिंगर बनने के लिए आवश्यक सभी चीज़ों को बताएँगे।

Singer कौन होता है?

एक सिंगर वो होता है जो एक गीतकार के लिखे गीतों और संगीतकार की बनाई हुई धुन को अपनी मधुर आवाज में पिरोकर गाता है।

सिंगर कैसे बनें (Singer kaise bane)

यदि  आपके अंदर संगीत के प्रति लगाव है और आप अच्छा सिंगर बनना चाहते हैं तो तो आपको नियमित तौर पर रियाज करने की आवश्यकता होती है। रियाज सिखने के लिए आप किसी अच्छे गुरु से ज्ञान ले सकते हैं।  इसके अलावा हमारे देश में ऐसे बहुत से शिक्षण संस्थान हैं जहां पर संगीत की पढाई होती है।

आइये जानते यहीं देश के कुछ प्रतिष्ठित संगीत संस्थानों के बारे में।

1.  हिंदू कॉलेज

2.  रामजस कॉलेज

3.  खैरागढ़ यूनिवर्सिटी

4.  रांची यूनिवर्सिटी

5.  यूनिवर्सिटी ऑफ़ लखनऊ

6.  KM म्युज़िक कंज़र्वेट्री (KMMC)

7.  कलकत्ता स्कूल ऑफ़ म्युज़िक

8.  एमिटी यूनिवर्सिटी

9.  क्राइस्ट यूनिवर्सिटी

10. मिरांडा हॉउस

इन प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेकर आप संगीत सीख सकते हैं। इन संस्थानों में संगीत से जुड़े हुए सभी प्रकार के कोर्स कराये जाते हैं, इसके अलावा यहां पर सभी प्रकार  सर्टिफिकेट भी छात्रों को दिए जाते हैं।

संगीत सीखने के लिए शैक्षणिक कोर्स

एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको अच्छी संगीत की शिक्षा की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। बिना किसी जानकारी के आप संगीत नहीं सकते हैं, संगीत के बारे जानने के लिए आपको कहीं न कहीं से संगीत की पढाई अवश्य करनी पड़ेगी। आपके पास जितनी अधिक जानकारी रहेगी आपका लगाव उतना ही अधिक संगीत की ओर बढ़ने लगेगा और धीरे धीरे आपको भी गाने की उत्सुकता रहेगी।

हमारे देश में संगीत की पढाई के लिए निम्न कोर्स उपलब्ध हैं

1. डिप्लोमा इन म्यूजिक

2. बैचलर ऑफ़ म्यूजिक

3. बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन म्यूजिक।

4. बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (हॉनर्स) इन म्यूजिक ।

5. बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (हॉनर्स) इन क्लासिकल म्यूजिक।

6. मास्टर्स ऑफ़ म्यूजिक

7. मास्टर्स ऑफ़ आर्ट्स इन म्यूजिक

8. एम. फिल इन म्यूजिक

9. पी. एचडी  इन म्यूजिक 

अगर आप इन कोर्सों के  माध्यम से लगन और निष्ठा के साथ पढाई करते हैं तो आपके अंदर भी गाने हुनर आ जायेगा।

 एक सफल सिंगर बनने के लिए स्टेप बाई स्टेप गाइड लाइन्स

अगर आप नीचे बताये गए सभी स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो जल्द ही आप एक सफल सिंगर की कैटेगरी में आ जायेंगे

1. खुद के अंदर कॉन्फिडेंस को बनाये रहें

एक अच्छा गायक कैसे बने इसका सिर्फ सिंपल सा जवाब है की आपको खुद के अंदर विश्वास रखना है जब आप खुद के अंदर विश्वास रखना सीख जाओगे तो आपके सफल होने के चांसेस बढ़ जायेंगे। एक पुरानी कहावत है की मन के हारे है, मन के जीते जीत

इसका मतलब की आत्मविश्वास ही एक ऐसी औषधि है जो हमें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करती है, हमें न हारने के लिए विवश करती है। आत्म विश्वास होने की वजह से हम आसानी से स्टेज में खड़े होकर परफॉर्म कर सकते हैं और अगर हमारे अंदर आत्म विश्वास ही नहीं है तो हम घबराहट के मारे कुछ बोल ही नहीं पाएंगे।

2. निरंतर अभ्यास करते रहें

एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको नियमित तौर पर सुरों का अच्छा अभ्यास करना जरुरी होता है। सुरों का नियमित तौर पर अभ्यास करने से लय और तालों पर हमारी पकड़ मजबूत होती है इसके साथ ही आवाज में मधुरता आती है। अभ्यास करने का सबसे बढ़िया समय सुबह का होता है, सुबह सुबह अभ्यास करने से हमारे सुरों में ताज़गी आती है। ऐसा खा जाता है की अगर आप अभ्यास के दौरान अपने सुरों को जितना नीचे ले जाते हैं तो आपके सुर भी उतना ऊपर उठते हैं।

3. अपना खान पान अच्छा रखें

एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको अपने खान पान पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। आपको तेलीय भोजन से परहेज करना होगा क्योंकि तेलीय भोजन करने से गले में खरास की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके साथ ही आपको बाजार के जंक फ़ूड और ठंडे पदार्थों से परहेज करना होगा।

अगर आप इन चीज़ों का सेवन करते हैं तो आपको खांसी की समस्या से जूझना पड़ सकता हैं। आपको नियमित तौर पर हल्का गुनगुना पानी का सेवन करना है और गले को साफ करने के लिए आप गर्म पानी से गरारे भी क्र सकते हैं।

4. लिरिक्स पर और संगीत के धुन पर ध्यान दें

एक अच्छा सिंगर बन्न एक लिए आपको गानों  के बोल और उसकी धुन को समझना पड़ेगा। जब तक आप किसी भी गाने के धुन और बोल को नहीं समझोगे तो आप अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं दे पाओगे। आपको गानों की लिरिक्स का याद होना जरुरी होता है जब तक आपको किसी भी गाने के लिरिक्स ही नहीं पता रहेंगे तो आप गलत लिरिक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. सभी प्रकार के संगीत को सुनें

एक अच्छा सिंगर वही होता है जिसे सभी प्रकार के संगीत का ज्ञान होता है। संगीत कई प्रकार के होते यहीं जैसे – क्लासिकल म्युज़िक, पंजाबी म्युज़िक, फॉल्क म्युज़िक, फिल्म म्युज़िक, इंडियन म्युज़िक, रॉक म्युज़िक, हिंदुस्तानी म्युज़िक आदि। एक अच्छा और वर्सटाइल सिंगर बनने के लिए आपको सभी प्रकर के गानों का ज्ञान होना चहिये। अगर आपको सभी प्रकार के संगीत का ज्ञान है तो आप दो धुनों को मिलाकर एक नई धुन भी बना सकते हैं।

6. ज्यादा से ज्यादा गाने सुनने की कोशिश करें

एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा गाने सुनने की आदत को डालना पड़ेगा। ज्यादा संगीत सुनने के बाद आपको ताल और सुर का भी ज्ञान हो जाता है। इसके अलावा आपको संगीत से रिलेटेड टीवी शो भी  देखना चाहिए, ऐसा करने पर आपके अंदर अपने आवाज में एक्सेपेरिमेंट करने का हौसला मिलेगा।

7. टॉप के गायकों को फॉलो करें

यदि आपने सिंगर बनने का सोचा है तो आपने किसी न किसी महान सिंगर को अपना आदर्श जरूर माना होगा। आपको अपने आइडल सिंगर को फॉलो करना है , उनके द्वारा बताये गए सुर, ताल का अभ्यास करना है। एक बात का जरूर ध्यान रखना है की हमें सिर्फ उनसे प्रेरणा लेनी है , उनके द्वारा बताये गए रास्ते को फॉलो करना है , उनकी अच्छीं बातों को अब्जॉर्ब करना है। हमें उनको पूरी तरह से कॉपी नहीं करना है। अगर आपने उन्हें कॉपी कर लिया तो आप इस इंडस्ट्री में खुद की पहचान कभी भी नहीं बना पाएंगे।

8. हताश न हों

अच्छा सिंगर बनने के लिए आपके अंदर धैर्य का होना जरुरी है, अगर आपके अंदर धैर्य ही नहीं है तो जरा सी असफलता के बाद आप निराश हो जायेंगे और अपने सिंगर बनने के सपने को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। एक बात हमेशा अपने ध्यान में रखियेगा की, सफलता एक दिन में नहीं मिलती, पर एक दिन जरूर मिलती है। इसीलिए जरा सी असफलता के बाद आपको और अधिक मेहनत करके सफल होना है।

एक अच्छा गायक बनने के लिए आपके अंदर इन स्किल्स का होना बहुत जरुरी है।

1. आपकी आवाज मधुर होने के साथ साथ आपके अंदर भाषाओँ का भी अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।

2.  एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपके पास सभी प्रकार के म्यूजिक स्केल्स का अच्छा ज्ञान होना जरुरी है , म्यूजिक स्केल्स का ज्ञान नहीं है तो आप खुद को एक वर्सटाइल सिंगर नहीं बना सकते हैं।

3. सिंगर बनने के लिए आपके अंदर धैर्य और लगन का होना जरूरी है। अगर आपके अंदर धैर्य की कमीं है तो आप इस इंडस्ट्री में  खुद को साबित नहीं कर पाएंगे।

4. एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपके अंदर आत्मविश्वास का होना जरुरी है। जब आपके अंदर आत्मविश्वास ही नहीं रहेगा तो आप अपनी गायकी का विश्वास दूसरों को नहीं दिला पाएंगे।

5. एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपके अंदर स्टेज का डर नहीं होना चाहिए। जब आपके अंदर डर नहीं रहेगा तभी आप खुद को बेहतर तरीके से सामने रख पाने में सक्षम हो पाएंगे।

6.  एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपके अंदर लिरिक्स और संगीत की धुन को समझने का गुण होना चाहिए।

7. एक सिंगर बनने के लिए आपको समय का पाबंद होना आवश्यक है। आपके अपने द्वारा निर्धारित किये गए समय के अंदर ही अपने सभी कामों को करना है। आपको समय से प्रैक्टिस करनी पड़ेगी अगर आप मन लगाकर अभ्यास करेंगे तो आप जल्दी ही एक सफल गायक बन जायेंगे।

एक सिंगर का करियर

सिंगिंग एक सदाबहार करियर ऑप्शन है, सिंगर बनने के बाद आपकी पॉप्युलैरिटी सब जगह हो जाएगी। अगर आप एक बार इस इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए तो आपको बेशुमार इज्जत और दौलत मिलेगी। सिंगर बनने के बाद आपको एलबम्स, फिल्मों में गाने के लिए समय की कमी हो जाएगी। आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करिये। हम इसी प्रकार से आपके जानकारी के लिए और आर्टिकल्स आपसे साझा करते रहेंगे।

अंतिम शब्द

दोस्तों Singer kaise bane इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको पूरी जानकारी दिए हैं कि सिंगर कैसे बने सिंगर बनने के लिए क्या-क्या चीजें जरूरी होता है अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें जो लोग सिंगर बनना चाहते हैं और आप हमें कमेंट के माध्यम से बताएं कि यह जानकारी आपको कैसा लगा

Singer kaise bane in Hindi FAQ

Q. सिंगर बनने के लिए सबसे पहले क्या करें?

Ans. सिंगर बनने के लिए आपको से रिलेटेड ही आपको काम करना पड़ेगा आपको ज्यादा से ज्यादा संगीत सुनना है और ध्यान से सुनना है कि किस तरह से संगीत को लिखा जाता है और उसके बाद इस तरह से आवाज दिया जाता है

Q. घर बैठे सिंगर कैसे बने?

Ans. इस डिजिटल जमाने में बहुत सारे काम ऑनलाइन हो गए हैं अगर आप घर बैठे सिंगर बनना चाहते हैं तो यह भी बहुत आसान तरीका है लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको संगीत ज्यादा से ज्यादा सुनना है और नई-नई संगीत लिखने का प्रयास करना है और उसे अपनी आवाज देना है

Q. सिंगर जैसी आवाज कैसे बनाएं?

Ans. अगर आप संगीतकार जैसी आवाज निकालना चाहते हैं तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना है कि आपको ज्यादा मीठा चीजें नहीं खाना है और रात में सोने से पहले ब्रश कर के सोना है और अगर आपका आवाज भारी है तो तो इसे ठीक करने के लिए हरी मिर्ची का इस्तेमाल करें

Q. सिंगर को कितना पैसा मिलता है?

Ans. सिंगर बहुत अच्छा पैसा कमा लेते हैं अगर आप खुद से गाना लिखते हैं और उसमें आवाज देते हैं तो आप बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं अगर आपका आवाज लोगों को पसंद आता है तो आप अपनी आवाज फिल्मों के गानो में भी दे सकते हैं

Q. गाना गाना कैसे सीखते हैं?

Ans. गाना गाना कोई बड़ा काम नहीं है आपको धीरे-धीरे शुरुआत करनी है YouTube पर आपको बहुत सारे वीडियो मिल जाएंगे जिन्हें आप देख सकते हैं और उनसे सीख सकते हैं कि किस तरह से गाना गाया जाता है

Q. मैं बिना सीखे कैसे गा सकता हूं?

Ans. अगर आप गाना गाना चाहते हैं तो आपको अपना पसंद का गाना ज्यादा से ज्यादा सुनना है और उसे अपनी आवाज में गुनगुनाना है इसी तरह धीरे-धीरे सभी गानों में को सुनिए और गुनगुनाना शुरू कीजिए इस तरह से आपकी आवाज सही हो जाएगी और आपको पता भी चल जाएगा किस तरह से गाना गाया जाता है

इन्हें भी पढ़ें:

2 thoughts on “जानिए सिंगर कैसे बने? – Singer kaise bane | घर बैठे सिंगर कैसे बने?”

  1. Sir muhjy ek singer bnaa h aor m chote sy gav m rhti hu mre sapna h ki m ek singer bhu apna kriyer singer m bnuu plz sir muhje singer bnaa doo

    Reply

Leave a Comment