(सिर्फ 1 महीने में) छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना सिखाएं | Baccho Ko Padhna Kaise Sikhe

Baccho Ko Padhna Kaise Sikhe : इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं? इस से रिलेटेड आपको पूरी जानकारी दिए हैं बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं, बच्चों को पढ़ना कैसे सिखाएं? इससे Related पूरी जानकारी दिए हैं

आप लोगों को पता ही होगा अभी के समय में English बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन गया है अगर आप अपने बच्चों को इंग्लिश सिखाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी दिए हैं कि किस तरीके से आप अपने बच्चों को इंग्लिश पढ़ना सिखा सकते हैं?

छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं – (Baccho Ko Padhna Kaise Sikhe)

आज के समय में अंग्रेजी की शिक्षा को बहुत प्रबलता से महत्त्व  दिया जा रहा है। आधुनिक समय में बिना अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के आपकी पढ़ाई व्यर्थ है। बिना अंग्रेजी के ज्ञान के आप अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में भी कामों को व्यवस्थित रूप से करने में असमर्थ है। अंग्रेजी न आने की वजह से आपको आपके दफ्तर में भी हेय की दृष्टि से देखा जाता है। किसी भी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में आप खुलकर बोल नहीं पाते हैं।

हमारे देश में अंग्रेजी को एक भाषा के तौर पर न लेकर इसे एक स्किल की भांति माना जाता है कि यह भाषा का ज्ञान आपको होना ही चाहिए। इसीलिए छोटे बच्चों के माता पिता के अंदर यह ख्याल हमेशा रहता है कि अंग्रेजी न आने की वजह से जो हीन = भावना का सामना मुझे करना पड़ा है वो मैं अपने बच्चे को नहीं करने दूंगा।

इसीलिए छोटे बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए उन्हें मंहगे कोचिंग सेंटर, ऑनलाइन प्लेटफार्म, तथा अन्य माध्यमों के द्वारा अंग्रेजी सीखने का प्रयास होता है। हम आपको बताएँगे कि छोटे बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए घर में क्या प्रयास करने चाहिए? अंग्रेजी के प्रति बच्चों के लगाव को कैसे बढ़ाएं? आज का यह आर्टिकल इसी टॉपिक पर केंद्रित है।

1. ABCD याद करवाएं

 यह छोटे बच्चों को अंग्रेजी सिखाने का पहला और महत्वपूर्ण कदम है। आपको छोटे बच्चों को अंग्रेजी अल्फाबेट्स को अच्छे से याद करना है। अंग्रेजी सिखने के लिए बच्चे को अल्फाबेट्स का ज्ञान होना आवश्यक है। आप उसे ABCD याद कराने के मनोरंजक तरीके जैसे की गा के, वीडियो या फिर ऑडियो के माधयम का सहारा ले सकते हैं। बाजार में ऐसे बहुत से उपकरण हैं जिनमें ABCD को रिकार्ड करके डाला गया है और इन उपकरणों की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है।

2. अल्फाबेट्स की पहचान करवाएं

 बच्चों को ABCD याद करवाने के बाद उन्हें अंग्रेजी अक्षरों की पहचान कराएं। इसके लिए आप किताबों और कॉपी पेन की मदद ले सकते हैं। अक्षरों की पहचान करने के लिए आप उन किताबों का चुनाव करें जिनमें अक्षर के साथ उसी अक्षर से सम्बंधित कोई कार्टून या फिर चित्र बना हो , ऐसा करने से बच्चों की रूचि बढ़ती है। अक्षरों की पहचान के बाद बच्चों लिखने के लिए प्रेरित करें । आप बच्चों को अक्षरों में गोला लगाकर भी सिखा सकते हैं।

3. हिंदी वर्णमाला की मदद लें

जब आपका बच्चा अंग्रेजी अक्षरों को याद करने और पहचानने में सक्षम हो जाये तो आप उसे हिंदी वर्णमाला के अक्षरों की स्पेल्लिंग बताएं और याद करने की कोशिश करें। आप बच्चों को हिंदी बारहखड़ी के स्पेलिंग भी जरूर याद करवाएं।

4. नामों की मदद लें

बच्चों को वर्णमाला और बारहखड़ी की स्पेलिंग याद करवाने के बाद उन्हें शब्दों की स्पेलिंग याद करवाएं। बच्चों को नाम और अन्य चीज़ों के स्पेलिंग को बनाने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को फलों के नाम , कलर के नाम,  सब्जियों के नाम और भी दैनिक कार्यों में उपयोग होने वाली वस्तुओं का नाम अंग्रेजी में याद करवाने की कोशिश करें।

5. नियमित टेस्ट लें

इतनी चीज़ें पढ़ने के बाद बच्चों का मूल्यांकन भी समय समय पर करते रहें।  उनकी कमजोरी को पहचान कर उसमें ज्यादा फोकस करें।

6. आसपास का वातावरण सही रखें

बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए आपको अपने आसपास का वातावरण शांत करना होगा। घर में दैनिक उपयोग में ली जाने वाली चीज़ों का नाम अंग्रेजी में बोलें जिससे की बच्चे भी प्रेरित हों। बच्चों से अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें।

7. बच्चों की पढाई में समय दें

छोटे बच्चों को पढ़ते समय आपको सजग रहन पड़ेगा।  आपको बच्चों के होमवर्क अपने सामने करवाना है। आपको बच्चों को पढ़ते समय अपने आप को फ्री रखना है और फिर टाइम शेड्यूल को हमेशा फॉलो करना है।

8. अंग्रेजी का महत्व बताएं

बच्चों को पढ़ाई में अंग्रेजी के महत्त्व को बताएं।  उसे समझाएं की आपको भविष्य में जो भी करना है उसके लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना जरुरी है अगर आप इन चीज़ों को अच्छे से फॉलो करते हैं तो आपका बच्चा जल्द ही अंग्रेजी में अच्छा हो जायेगा।

Baccho Ko Padhna Kaise Sikhe

बच्चों को पढ़ते समय इन चीज़ों का भी विशेष ध्यान दें

दोस्तों इसमें हम आपको कुछ Steps बताएं हैं अगर आप इनको Follow करते हैं तब आप अपने बच्चों को English अच्छे से सिखा सकते हैं क्योंकि English सीखना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर आप बताएं इन Steps को Follow करते हैं तो आप अपने बच्चों को कम समय में English सीख पाएंगे

छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं

  • जबरदस्ती न करें – बच्चों को अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है पर आप उसे अंग्रेजी पढ़ने के लिए बहुत ज्यादा फ़ोर्स न करें। इसके लिए आप कुछ ऐसा करिये की आपके बच्चे की रूचि हो जाये अंग्रेजी को पढ़ने और समझने में।
  • बच्चों को पढ़ाते समय आपको खुद बच्चों के जैसे रहना पड़ेगा जिससे की उसे आपसे असहजता न महसूस हो।
  • बाकि विषयों पर भी बराबर ध्यान दें – बच्चों को हमेशा अंग्रेजी पढ़ने के लिए मत कहिये , आपके ज्यादा फ़ोर्स करने की वजह से ऐसा भी हो सकता है की आपका बच्चा अंग्रेजी में तो होशियार हो जाये और बाकि जरुरी विषयों में वो कमजोर पड़ जाये।  इसीलिए सभी विषयों पर बराबर टाइम दें।
  • अंग्रेजी भी हिंदी की तरह ही एक भाषा है। आप बच्चे के सामने अंग्रेजी बोलने की कोशिश करें।  आपके ऐसे करने से आपका बच्चा भी आपसे कम्युनिकेशन करने के लिए अंग्रेजी में बात करने लगेगा।
  • बच्चे के अंदर आपको अंग्रेजी के प्रति लगाव पैदा करना है।  आपको उसे यह महसूस नहीं होने देना है की अगर तुम्हे अंग्रेजी नहीं आएगी तो तुम्हारा जीवन बर्बाद है।
  • बच्चों को समय समय पर आपको उत्साहित करना होगा।  जब भी आपका बच्चा किसी लेसन को अच्छे से कवर कर लेता है तो आप उसे छोटे तोहफ़े देकर उत्साहित करें।

अगर आप इन चीज़ों पर ध्यान देते हैं तो आपका बच्चा जल्द ही अंग्रेजी को सीख जायेगा। आर्टिकल के माध्यम से आपको बच्चों को आसानी से अंग्रेजी पढ़ने की जानकारी तो गयी होगी। अब सिर्फ आपको इन्ही बातों को ध्यान में रखकर अपने बच्चों को पढ़ाएं। बच्चों को पढ़ते वक़्त आपका रवैया शांत होना चाहिए। अगर आप फोन पर भी किसी से बात रहे हैं तो भी बच्चों के सामने बिलकुल शांत पेश आएं।

अंतिम शब्द

Baccho Ko Padhna Kaise Sikhe : हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह जानकारी देने का प्रयास किए हैं कि आप छोटे बच्चे को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखा सकते हैं, बच्चों को रीडिंग करना कैसे सिखाएं, बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं, इंग्लिश पढ़ना, लिखना और बोलना कैसे सिखाएं, यह सारी जानकारी हम आपको इस Article के माध्यम से दिए हैं अगर आपको यह Article पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और आपके मन में किसी भी तरह का कुछ भी सवाल है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बताएं

Baccho Ko Padhna Kaise Sikhe (FAQ) in hindi

Q : बच्चों को रीडिंग करना कैसे सिखाएं?

Ans : बच्चों को रीडिंग करने सिखाने के लिए उसको पहले अच्छे से छोटा छोटा वर्ड को लिखने के लिए और पढ़ने के लिए आना चाहिए उसके बाद उसे छोटा-छोटा वर्ड से पढ़ना शुरू करना चाहिए धीरे-धीरे उसे बड़ा वर्ड पड़ सकता है

Q : छोटे बच्चों को इंग्लिश कैसे पढ़ना चाहिए?

Ans : छोटे बच्चे को अगर इंग्लिश पढ़ाना चाहते हैं तो उसको पहले ए से लेकर जेड तक पहचानने के लिए और पढ़ने के लिए और लिखने के लिए आना चाहिए उसके बाद उससे आप छोटा-छोटा सेंटेंस को पढ़ाएं उसके बाद थोड़ा सा उससे कठिन वर्ड उसके बाद थोड़ा सा कठिन वर्ड इस तरह से उसको पढ़ाएं बच्चे इंग्लिश जरूर पढ़ लेंगे

Q : मैं अपने बच्चे की अंग्रेजी पढ़ने में सुधार कैसे कर सकता हूं?

Ans : अगर आप भी अपने बच्चे का इंग्लिश सुधारना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको थोड़ा बहुत अंग्रेजी आना चाहिए उसके बाद बच्चे को अपने सामने में बैठा कर अंग्रेजी को रिवीजन करना चाहिए जैसे बच्चे गलत पढ़ते हैं उसे आप उसे सुधार सकते हैं

Q : इंग्लिश पढ़ना लिखना और बोलना कैसे सीखे?

Ans : अंग्रेजी पढ़ना अंग्रेजी लिखना अंग्रेजी बोलना अगर सीखने के लिए सबसे पहले उसे अंग्रेजी पढ़ने के लिए उसे छोटा-छोटा वर्ड से शुरू करना चाहिए और अंग्रेजी लिखने के लिए उसे अच्छे से राइटिंग को लिखना चाहिए और अंग्रेजी में बात करना चाहते हैं तो उस बच्चे को बात करने के लिए उस फैमिली में इंग्लिश बोलना बहुत ही जरूरी है

Q : 4 साल के बच्चों को कैसे पढ़ाएं?

Ans : अगर 4 साल 5 साल के बच्चे है तो उसे आप प्यार से बढ़ाएं और दिखाएं तभी वह बच्चे ध्यान से पड़ेंगे इस तरह से आप छोटे बच्चे को भी पढ़ा सकते हैं

Q : सिंपल तरीके से इंग्लिश कैसे सीखे?

Ans : अगर सिंपल तरीका से इंग्लिश सीखना चाहते हैं उसके लिए आपको यूट्यूब पर छोटा छोटा और कहानी के साथ वीडियो मिल जाएंगे और वहां पर बोलने के लिए तरीका भी बताए जाएंगे वहां पर जाकर आप अंग्रेजी सीख सकते हैं

Q : इंग्लिश पढ़ना जल्दी कैसे सीखें?

Ans : अगर आप अंग्रेजी जल्दी में सीखना चाहते हैं तो आपको सबसे बेस्ट तरीका होगा आप यूट्यूब पर सर्च करें और आपको जल्दी सीखना अंग्रेजी है तो आपको उसमें थोड़ा टाइम देना पड़ेगा तो आप जल्दी से अंग्रेजी सीख सकते हैं

इन्हें भी पढ़ें:

1 thought on “(सिर्फ 1 महीने में) छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना सिखाएं | Baccho Ko Padhna Kaise Sikhe”

  1. Nice post. I learn something new and challenging on sites I stumbleupon everyday. Its always interesting to read content from other writers and practice a little something from their sites.

    Reply

Leave a Comment