वकील कैसे बने? | Vakil kaise bane Hindi – कोर्स, फीस, सैलरी, योग्यता पूरी जानकारी

क्या आप एक वकील बनना चाहते हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि वकील कैसे बने? (Vakil Kaise Bane) तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी वकील कैसे बने?, वकील बनने के लिए कौन सा पढ़ाई करें?, वकील बनने में कितना समय लगता है? वकील कितना पैसा कमाता है? यह सारा जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगा

आपने अपने आस पास बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जो वकील होंगे। सफ़ेद शर्ट, काला पैंट और काली कोट, इस वेश भूषा को देखते ही हमारे मन में ख्याल आता है की ये कोई अच्छे वकील होंगे। अगर आपका भी सपना एक वकील बनने का है तो आप सही जगह आये हैं आज के इस आर्टिकल में हम आपको वकालत से सम्बंधित सभी जरुरी चीज़ों से रूबरू करवाएंगे। आज हम आपको वकील बनने के लिए आवश्यक योग्यताएं, सम्बंधित कोर्स, उसकी फीस, बेस्ट कॉलेज और कैरियर के बारे में हर एक जानकारी को बारीकी से बताएँगे।

वकील कौन है?

Vakil kaise bane in Hindi : एक वकील लोगों को कानून की लीगल जानकारी देता है। किसी भी रूप के क़ानूनी कार्यवाही में फसने के बाद अधिकांश लोग अपनी बात को सामने रखने में असमर्थ होते हैं ऐसे में एक वकील क़ानूनी दलीलों के माध्यम से आपकी बात को न्याय्यपालिका सामने रखता है। वकील के पास कानून और संविधान की अच्छी जानकारी होती है।

वकील कौन बन सकता है (Vakil kaise bane)

कोई भी स्टूडेंट जिसने अपनी 12वीं की पढाई पूरी कर ली है वह वकील बन सकता है। वकालत की पढाई के बाद आप वकील बन सकते हैं। वकालत की बेसिक पढाई को हम एल. एल. बी कहते हैं। जिसका अर्थ होता है बैचलर ऑफ़ लॉ। वकालत की पढाई के पूरी होने के बाद आप किसी भी बड़े वकील के अंडर अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। बिना अनुभव लिए आपकी पढ़ाई का कोई अर्थ नहीं होता है।

वकालत के फिल्ड में खुद को साबित करने के लिए आपको हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके साथ आपको तार्किक सोच , दूर दृष्टिता ,लीडरशिप की क्वालिटी और और किसी भी मुद्दे की जानकारी होना आवश्यक होता है। अगर ये चीज़ें आपके अंदर हैं तो आप इस फिल्ड में सफल हो पाएंगे।

वकील बनने या लॉ करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

वकील बनने के लिए आपके पास दो विकल्प होते हैं। पहला विकल्प तो यह है की आप 12 वीं के बाद सीधा लॉ की पढाई करें , और दूसरा विकल्प है की अगर आपने 12वीं के बाद बैचलर डिग्री प्राप्त कर ली है तो आप फिर लॉ की पढ़ाई कर सकते हैं। लॉ के 5 वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए आपको 12 वीं में 50 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर करना होता है। वकील की पढ़ाई करने के लिए आपको CLAT ( Common Law Admission Test) की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। CLAT की परीक्षा देने के लिए आपको 12 वीं में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित करना होता है।

1. 5 साल की लॉ डिग्री लेने के लिए छात्रों को किसी भी शैक्षणिक बोर्ड से 12 वीं में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाना होगा।

2. अगर छात्र लॉ की पढाई तीन साल  चाहते हैं तो छात्रों को उससे पहले किसी भी विषय से बैचलर की डिग्री 50 प्रतिशत से ज्यादा अंको से प्राप्त करना जरुरी है।

3. विदेशों की युनिवर्सिटी से लॉ की पढाई करने के लिए आपको लॉ टेस्ट के अलावा  IELTS/TOEFL/PTE जैसे परीक्षाओं को पास करना जरुरी होता है।

4.  लॉ की पढ़ाई करने के लिए आपको इंट्रेंस एग्जाम को पास करना जरुरी होता है। आपको CLAT और लॉ नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (LNAT) पास करना जरुरी होता है।

5. विदेशों की युनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आपको अपने आवेदन के साथ , SOP, LOR, सीवी/रिज्यूमे और पोर्टफोलियो भी जमा करना होता है। अगर आपको SOP, LOR, सीवी/रिज्यूमे और पोर्टफोलियो सेलेक्ट नहीं होता है तो आपका आवेदन भी निरस्त हो सकता है।

लॉ करने के लिए देश में मौजूद कुछ टॉप के शिक्षण संस्थान

1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इण्डिया युनिवर्सिटी (NLSIU) :-   नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इण्डिया युनिवर्सिटी (NLSIU) इसकी स्थापना साल 1987 में हुई थी। इसमें लॉ की पढाई के लिए आपको दो से ढाई लाख रुपये का खर्चा  पूरे कोर्स के लिए आएगा। इस संस्थान में लॉ के लिए कुछ ही निर्धारित सीटें हैं। अतः आपको प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने पड़ेंगे।

2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी :-  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मुख्य शाखा नई दिल्ली में है। इसके अलावा इस संसथान की अन्य शाखाएं सभी राज्यों में स्थित हैं। इस संस्थान से पढाई करने पर आपको  पूरे कोर्स के लिए एक लाख साठ हज़ार रुपये का खर्चा आएगा।

3. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी :- यह एक राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी है , इस युनिवर्सिटी से लॉ की पढाई करने पर आपको  पूरे कोर्स के लिए  एक लाख तीस हज़ार रुपये का खर्चा आएगा।

4. नालसार युनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ :-  यह एक प्रतिष्ठित युनिवर्सिटी है , इस संस्थान से लॉ की पढाई करने पर आपको पूरे कोर्स के लिए करीब ढाई लाख रुपये खर्च करने होंगे।

5.  कलिंगा युनिवर्सिटी :- इस संसथान से कानून की पढाई करने पर आपको पुरे कोर्स के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च करने होंगे।

यह सिर्फ लॉ की फीस है , इसमें आपके रहने और दूसरे एक्टिविटी के लिए अलग से पैसे भरने होंगे।

लॉ करने के लिए उपलब्ध कोर्स

 लॉ की पढ़ाई करके वकील बनने के लिए निम्न कोर्स उपलब्ध हैं

1. Bachelor of Laws (LL.B.) – 3 साल

2. Integrated undergraduate degrees – B.A. LL.B., B.Sc. LL.B., BBA LLB, B.Com LL.B – 5 साल

3. Master of Laws (LL.M.) – 1-2 साल

4. Master of Business Law .

5. Doctor of Philosophy (PhD)

6. Integrated MBL-LLM/ MBA-LLM – 3 साल

 तो यह थे देश के कुछ प्रतिष्ठित संसथान जहाँ से आप अपनी कानून की पढाई को कर सकते हैं।

भारतीय संस्थानों में आवेदन की प्रक्रिया

1. सबसे पहले अपनी पसंदीदा युनिवर्सिटी के वेबसाइट में जाकर अपना रेजिस्ट्रेशन करें।

2. रेजिस्ट्रेशन के बाद आपको युनिवेर्सिटी की तरफ से एक यूजर नेम और पासवर्ड अलॉट होगा।

3. यूजर नेम और पासवर्ड से लोग इन करने के बाद अपने पसंदीदा कोर्स का चुनाव करें।

4. अब फॉर्म के द्वारा मांगी जा रही समस्त जानकारी को ध्यान पूर्वक भर दें।

5. जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को जमा कर दें और इसके साथ ही मांगी जा रही आवश्यक शुल्क का भी भुगतान कर दें।

6. यदि आपके द्वारा चुने गए संस्थान की एड्मिसन प्रोसेस प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आने के बाद शुरू होती है तो इंतज़ार करें। रिजल्ट आने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया को पूरी होगी।

भारत से लॉ की पढाई करने के लिए आपको CLAT की परीक्षा पास करना जरुरी होता है।  

CLAT है क्या ? इसका सलेबस क्या है ? CLAT के लिए जरुरी क्वालिफिकेशन क्या है?

CLAT  ( Common Law Admission Test)  एक ऐसा टेस्ट है जिसको पास किये बिना आप देश के किसी भी प्रतिष्ठित संसथान से लॉ की पढाई नहीं कर सकते हैं। CLAT में आवेदन करने के लिए आपको देश के किसी भी शैक्षणिक बोर्ड से 12 वीं पास करना जरुरी होता है। आपको 12वीं में 50 प्रतिशत से लाने पर ही CLAT की  परीक्षा में बैठ सकते हैं।

CLAT के सलेबस में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, मैथ्स, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग इत्यादि शामिल है। इस परीक्षा का समय 2 घंटे है , इसमें आपसे 200 सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है , वहीं गलत उत्तर देने पर एक सवाल के एक चौथाई अंक काट लिए जाते हैं। इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी सवाल वस्तुनिष्ठ होते हैं।

CLAT की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आपको आसानी से किसी भी संस्थान में दाखिला मिल जायेगा।  

अगर आपको अपनी कानून की पढाई विदेशों से करनी है तो आप वहां की संस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी निकाल लें। विदेशों से कानून की पढाई करने पर आपको आर्थिक असुरक्षा से सामना भी करना पड़ सकता है।

आइये जानते हैं लॉ के लिए बेस्ट विदेशी संस्थाओं के बारे में।

1. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएस :- इस कॉलेज की फीस भारतीय रुपयों में लगभग 45 लाख रूपये है।

2. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, ब्रिटेन :- इस संस्थान की फीस लगभग भारतीय रुपयों में 33 लाख रूपये है।

3. शिकागो विश्वविद्यालय, यू.एस :- इस संसथान की फीस लगभग 44 लाख रुपये है।

4. हार्वर्ड विश्वविद्यालय, यूएस :- इस संस्थान से लॉ की पढ़ाई करने के लिए आपको करीब 55 लाख रूपये का खर्चा आएगा।

5. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूके :- इस संस्थान से कानून की पढाई करने के लिए आपको करीब 45 लाख रूपये का खर्च आएगा।

विदेशों में दाखिला ऐसे होता है

1.  आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।

2.  एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे।

3.  अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है।

4.  यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।

5. आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीजा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे ।

6. अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। विदेशों में पढ़ाई करने के लिए आपको अपने सभी दस्तावेजों को तैयार कर लेना है।

1. आधिकारिक शैक्षणिक टेप

2. स्कैन किए हुए पासपोर्ट की कॉपी

3. IELTS या TOEFL, आवश्यक टेस्ट स्कोर

4. प्रोफेशनल/एकेडमिक LORs SOP

5. निबंध (यदि आवश्यक हो)

6. पोर्टफोलियो (यदि आवश्यक हो)

अगर आपके ये सभी दस्तावेज तैयार हैं तभी आप पढाई के लिए बाहर जा सकते हैं।

वकील बनने के लिए आवश्यक गाइड लाइन्स

1. वकील कैसे बनें इसकी पूरी जानकारी निचे बाई स्टेप दी गयी है।

2. वकील बनने के लिए सबसे पहले अपनी 12वीं तक की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पूरी करें।

3. 12वीं के बाद CLAT एग्जाम पास करके आप LLB कोर्स में एडमिशन ले और अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी करें।

4. बारहवीं के बाद लॉ कोर्स 5 वर्ष का होता है।

5. यदि आप 12वीं के बाद एडमिशन नहीं लेते हैं तो आप ग्रेजुएशन के बाद 3 साल के LLB बैचलर कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

6. अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप इंटर्न के रूप में काम कर सकते हैं।

7. या किसी सीनियर वकील के असिस्टेंट के पद पर कार्य कर सकते हैं।

8. इंटर्नशिप पूरा करने के बाद आप वकील बन जाते हैं।

9. इसके बाद आप खुद वकालत कर सकते हैं।

वकील बनने के बाद आप के लिए निम्न जगहों पर काम करने के विकल्प खुल जाते हैं

1.  वकील

2.  सॉलिसिटर

3.  मजिस्ट्रेट

4.  कानून विशेषज्ञ

5.  लॉ रिपोर्टर

6.  ट्रस्टी

7.  नोटरी

8.  क़ानूनी सलाहकार

9.  महान्यायवादी

10. सार्वजानिक अभियोक्ता

11. मुंसिफ (उप-मजिस्ट्रेट)\ शिक्षक और व्याख्याता

12. जिला एवं सत्र न्यायाधीश

वकील का मुख्य काम क्या होता है?

एक वकील का मुख्य काम अपने क्लाइंट को उचित क़ानूनी सलाह देना होता है। वकील अपने क्लाइंट के लिए कोर्ट रूम में क़ानूनी दायरे में रहकर बहस करते हैं। एक वकील को हमेशा कानून के दायरे में रहकर ही अपने क्लाइंट के पक्ष में लड़ाई करनी होती है।

 एक अच्छा वकील बनने के लिए जरुरी स्किल्स

एक अच्छा वकील बनने के लिए आपके अंदर कुछ स्पेशल स्किल का होना जरुरी होता है, बिना उन स्किल्स के आप एक सफल वकील नहीं बन सकते हैं।

1. एक सक्षम वकील बनने के लिए आपको कड़ी मेहनत और लगन के साथ कानून और संविधान  के हर एक आर्टिकल और धारा का बारीक ज्ञान होना आवश्यक है। क्योंकि वकील का काम देश के संविधान के ढांचे में रहकर अपने क्लाइंट को उचित न्याय दिलाना होता है।

2. एक वकील के अंदर अनुशासन, कानून और संविधान के प्रति श्रद्धा के साथ जिम्मेदारी और खुद के अंदर आत्मविश्वास का होना जरुरी होता है। बिना कानून की सही जानकारी और आत्मविश्वास के आप न्याय की मांग नहीं कर सकते हैं।

3. वकील के प्रोफेशन में बने रहने के लिए आपको कड़ी मेहनत, लगन, तार्किक शक्ति का होना जरुरी होता है।

वकील के प्रकार

  • सरकारी वकील
  • प्राइवेट वकील
  • जूनियर वकील
  • सीनियर वकील
  • वरिष्ठ वकील
  • फैमिली वकील
  • लोअर, जिला एवं हाई कोर्ट का वकील
  • सुप्रीम कोर्ट का वकील

वकील बनने के फायदे

वकील की गिनती हमारे देश के प्रतिष्ठित पदों में से  जाती है। जब भी आप किसी भी व्यक्ति को न्याय दिलाने की गुहार न्यायपालिका से लगते हैं और उसके लिए आप बहस करते हैं। जब फैसला आपके पक्ष में आता है तो समाज में यह सन्देश पहुँचता है की फलां वकील साहब बहुत अच्छे हैं, उन्होंने मुझे न्याय दिलाई। अगर आप किसी वंचित को उसका सम्मान वापिस दिलाने में मदद करते हैं तो आपका मान सम्मान भी बढ़ता है।

वकील की सैलरी

यह सवाल तो आपके मन में भी होगा की एक वकील को कितनी सैलरी मिलती है। तो आपको बता दें एक सरकारी वकील की सैलरी प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों के बराबर होती है। इसके अलावा बहुत से वकील प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं तो उनकी सैलरी कोई फिक्स नहीं रहती है। उनकी कमाई उनके द्वारा दायर किये केसों के ऊपर निर्भर करती है।

अंतिम शब्द

दोस्तों हमने इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी दे दिए हैं वकील कैसे बने?, सरकारी लॉयर कैसे बने?, वकील का कोर्स कितने साल का होता है? वकील 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?, वकील बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?, वकील बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है? इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी दे दिए हैं अगर आपको वकील कैसे बने? यह आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट में अपना फीडबैक दें

Vakil kaise bane Hindi FAQ

Q : लॉयर कैसे बने इन हिंदी

Ans : वकील बनने के लिए आपको वकालत की पढ़ाई करनी पड़ेगी जो कि आप 12वीं के बाद कर सकते हैं वकालत में 5 साल का कोर्स होता है आप किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर सकते हैं

Q : वकील का कोर्स कितने साल का होता है?

Ans : वकील का कोर्स 5 साल का होता है जो आप किसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर सकते हैं

Q : वकील की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

Ans : वकील कई प्रकार के होते हैं लेकिन फिर भी एक वकील के महीने की कमाई 30,000 से 50,000 के बीच होता है

Q : वकील बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans : वकील बनने के लिए मिनिमम आयु 22 साल की होनी चाहिए

Q : वकील बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है?

Ans : वकील बनने के लिए आपको सबसे पहले 12वीं की पढ़ाई करनी पड़ेगी और उसके बाद एलएलबी की पढ़ाई करनी पड़ेगी

Q : वकील कौन बन सकता है?

Ans : वकीला कोई भी व्यक्ति बन सकता है शर्त इतना है कि वह पढ़ा लिखा होना चाहिए

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Comment